suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख को लेकर फिल्म बनाएंगे हिरानी

Advertiesment
Shahrukh Khan
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राज कुमार हिरानी किंग खान शाहरुख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
 
राजकुमार हिरानी की हमेशा से ख्वाहिश रही है कि वह शाहरूख खान के साथ किसी फिल्म में काम जरूर करें लेकिन अब तक बात नहीं बन सकी है। हिरानी और शाहरुख ने तय कर लिया है कि मुन्नाभाई वाली बायोपिक के बाद दोनों किसी स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। दोनों ने तय किया है कि वह साथ जरूर आएंगे।
 
गौरतलब है कि शाहरुख खान के साथ ही राजू हिरानी ने अपनी पहली फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस करने की प्लानिंग की थी। बाद में मुन्नाभाई सीरिज नहीं बन पाई तो शाहरुख को राजू ने 3 इडियट्स भी ऑफर की थी, पर शाहरुख ने वह फिल्म भी ठुकरा दी थी। हिरानी ने अब तय किया है कि वह शाहरुख के लिए एक स्क्रिप्ट जरूर लिखेंगे और दोनों ही साथ आने वाले हैं और साथ-साथ ही एक नई फिल्म पर काम करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय के साथ रोमांस करेंगी परिणीति