Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हॉट अंदाज (फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suhana Khan
, सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (13:01 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना इन दिनों लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो हमेशा छाए रहते हैं।
 
Suhana Khan
सुहाना खान एक ऐसी स्‍टार किड हैं जो अपने फैशनेबल स्‍टाइल और कातिलाना लुक की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों एक मैगजीन के लिए भी सुहाना ने फोटोशूट करवाया था जिससे पता चलता है कि वे बॉलीवुड में भी जल्दी ही कदम रख सकती हैं। 
 
Suhana Khan
किंग खान भी कह चुके हैं कि उन्हें सुहाना के फिल्मों में काम करने पर कोई आपत्ति नहीं है। 
 
Suhana Khan
सुहाना को वोग मैगजीन के कवर पेज पर देखा गया था। जिसमें वह बेहद दिलकश अंदाज में नजर आईं थीं। सुहाना का ड्रेसिंग स्‍टाइल गजब का है। वह अपने फैशन सेंस से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात दे देती हैं।
 
Suhana Khan
सुहाना खान का कोई आधिकारिक अकाउंट इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं है, बावजूद इनके कई फैन पेज बने हुए हैं। इनपर सुहाना की नई-नई तस्वीरें समय-समय पर देखने को मिलती हैं। 
 
Suhana Khan
सुहाना के साथ कई फिल्मकार फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन खबरें हैं कि करण जौहर उन्हें पहला ब्रेक देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिणीति ने करीना कपूर को कहा था कि वह सैफ से शादी के लिए तैयार है