Publish Date: Sun, 26 Feb 2023 (14:02 IST)
Updated Date: Sun, 26 Feb 2023 (14:06 IST)
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर सुपरहिट कॉमेडी सीरीज हेरा फेरा की तीसरी फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पहले खबर आ रही थी कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री होने जा रही है। लेकिन बाद में कंफर्म हो गया कि फिल्म में अक्षय कुमार ही नजर आने वाले हैं। 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबरों के अनुसार 'हेरा फेरी 3' में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह विलेन के साथ-साथ एक अंधे व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार काफी विचित्र होने वाला है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त का किरदार अंधा और अजीब होगा जो हेरा फेरी के पागलपन को बढ़ा देगा। फिल्म के निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए संजय दत्त परफ़ेक्ट साबित होंगे।
'हेरा फेरी 3' का निर्देशन अनीस बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी कर रहे हैं। बता दें कि पहले अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया था क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे।
'हेरा फेरी' सीरीज में अक्षय कुमार राजू का किरदार निभाते नजर आते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी कीतिकड़ी को काफी पसंद किया जाता है। 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था। 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें