Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान इस फ्लॉप हीरोइन को दोबारा देंगे मौका, करेंगे एक फिल्म उसके साथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान किसी को मौका दें और वो सफल नहीं हो पाए तो यह बात सलमान को परेशान करती रहती है। वे उसका करियर संवारने की फिर कोशिश करते हैं। 
 
ज़रीन खान की 'वीर' फ्लॉप रही तो सलमान ने उन्हें अपनी एक फिल्म में एक गाना करने का अवसर दिया, लेकिन ज़रीन सफल नहीं हो पाईं। 

सलमान खान

 
इसी तरह सलमान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को 'हीरो' से अवसर दिया। हीरो फिल्म असफल रही। अथिया के साथ-साथ सूरज पंचोली के करियर पर भी ग्रहण लग गया। 
 
सलमान का मानना है कि अथिया बेहद प्रतिभाशाली लड़की है और उसे अपने आपको सिद्ध करने का मौका दोबारा मिलना चाहिए। इसी कारण अथिया को सलमान दोबारा मौका देने जा रहे हैं। 

सलमान खान

 
कहा जा रहा है कि अथिया को सलमान अपनी उस फिल्म में मौका देंगे जिसमें वे खुद भी हों। ये फिल्म 'भारत' भी हो सकती है या दबंग 3 भी। सलमान की फिल्म अथिया करेंगी तो वे ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेंगी और इसका फायदा उन्हें मिल सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन, नमस्ते इंग्लैंड के फ्लॉप होने का असर