Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के बीच सलीम खान ने फिर उठाई कलम, लिख रहे हैं नई स्क्रिप्ट

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (16:05 IST)
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान हर कोई कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहा है। वहीं, लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के बीते जमाने के जाने-माने लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने फिर से अपनी कलम उठा ली है। 

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल स्क्रिप्टराइटर जोड़ी रही है। इस जोड़ी ने ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’ और ‘शान’ समेत करीब 20 हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। हालांकि, यह जोड़ी बाद में टूट गई। सलीम खान इन दिनों ज्यादा फिल्मों की कहानी नहीं लिखते हैं, लेकिन अब उन्होंने दोबारा अपने पैशन से जुड़ने का फैसला किया है।

सलीम खान ने कहा, “मैं कुछ लिख रहा हूं और अगर समय और परिस्थितियां अनुमति देती हैं, तो मैं और लिखूंगा। 24x7 घर पर रहकर, मेरे दिमाग में कई विचार आते रहते हैं।”

सलीम खान ने आगे कहा, “देखो, अभी बहुत जल्दी होगा कोई भी आइडिया कंफर्म करना। लेकिन हां, इस बार मैं फिर से लिखना शुरू करने का इच्छुक हूं।”
 

दो साल पहले जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने आजकल फिल्म स्क्रिप्ट लिखना क्यों कम कर दिया है। इस पर सलीम खान ने बताया था कि मैं जब भी कोई कहानी लिखता हूं और फिल्ममेकर को उस कहानी पर पैसे लगाने के लिए बोलता हूं, तो उनका कहना होता है कि अगर ये फिल्म स्क्रिप्ट इतनी अच्छी है, तो सलमान इस पर फिल्म क्यों नहीं कर रहे हैं फिर बात वहीं खत्म हो जाती है। अब मैं इस तरह के सवालों में नहीं पड़ना चाहता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल

आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर

'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?

370 रुपये की बिरयानी विवाद: नौकरी जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मनोरंजन के लिए बनाई थी झूठी कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख