shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रवि शास्त्री का 20 साल छोटी निमृत कौर से चल रहा है 2 साल से अफेयर!

Advertiesment
रवि शास्त्री
हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है जिससे सभी चौंक गए हैं। पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और फिल्म एक्ट्रेस निमृत कौर के बारे में कहा जा रहा है कि उनका अफेयर चल रहा है। वो भी दो साल से। दोनों ने इसे छिपाकर रखा है, लेकिन अब बात सामने आ ही गई है। निमृत को अक्षय कुमार के साथ 'एअरलिफ्ट' नामक फिल्म में देखा जा चुका है। 
 
खबरों के अनुसार निमृत, रवि को सीक्रेटली डेट कर रही हैं। गौरतलब है कि रवि अपनी पत्नी ऋतु से तलाक ले चुके हैं। रवि और निमृत की मुलाकात एक कार की लांचिंग के दौरान हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। 
 

दोनों कई बार कार की लांचिंग के दौरान साथ देखे गए, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच 20 साल का अंतर है। रवि 56 के तो निमृत 36 वर्ष की हैं। 
 
रवि को वैसे भी दिलफेंक इंसान माना जाता है। संगीता बिजलानी और अमृता सिंह जैसी एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। 

निमृत कौर तक जब यह खबर पहुंची तो उन्होंने इस ट्वीट के जरिये अपनी स्थिति स्पष्ट की। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेलर के बाद जारी हुआ AndhaDhun का अनोखा पोस्टर