Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किम शर्मा अब इस हीरो को कर रही हैं डेट

Advertiesment
हमें फॉलो करें किम शर्मा
प्यार-मोहब्बत के मामले में किम शर्मा की किस्मत ज्यादा साथ नहीं देती है। क्रिकेटर युवराज सिंह और किम के बीच प्रेम कहानी ऐसी चली कि लगा किम अब मिसेस युवराज सिंह बनने वाली हैं, लेकिन युवी की मां को किम पसंद नहीं आई। मम्मा और किम में से युवी ने मम्मा को चुना। 
 
इसके बाद किम ने केन्या के बिजनेस मैन अर्जुन पुंजानी से शादी कर सभी को चौंका दिया। यह शादी बेमेल साबित हुई। ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। फैशन डिजाइनर के साथ रोमांस... 
किम शर्मा

इसके बाद किम का नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ जोड़ा गया। दोनों की कई फोटो साथ में देखी गई। कई बार साथ देखा गया, जिससे अनुमान लगाया गया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। 
 
अर्जुन और किम का साथ लंबा नहीं चल पाया और यह 'दोस्ती' टूट गई। लेकिन अब उन्हें एक और साथ मिल गया है। इस हीरो के साथ डेटिंग... 
किम शर्मा

कहा जा रहा है कि एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ किम शर्मा डेट कर रही है। हर्षवर्धन की 'पल्टन' रिलीज होने वाली है। सूत्रों को मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात हुए ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन वे तुरंत ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। 
 
दोनों ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता रहे हैं। हाल ही में 'पल्टन' की पार्टी में भी किम को देखा गया। कई बार हर्षवर्धन को भी किम के घर जाते देखा है। फिलहाल दोनों ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट की मनमानी से करोड़ों रुपये की फिल्म खतरे में, अब निर्देशक बाहर!