रणवीर सिंह बनेंगे अली अब्बास जफर के मिस्टर इंडिया!

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (10:57 IST)
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की भी पिछले लंबे वक्त से चर्चा चल रही है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भले ही मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने से साफ मना कर दिया हो लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और उन्होंने ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

 
खबरों के अनुसार बहुत जल्द दर्शकों के सामने अली अब्बास जफर मिस्टर इंडिया 2 लेकर आने वाले है। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में अली अब्बास जफर एक्टर रणवीर सिंह को लेना चाहते है। रिपोर्ट के मुताबिक ये रीमेक होगा या सीक्वल इसको लेकर कुछ भी पता नहीं चलता है लेकिन ये एक स्पिन ऑफ होगा।

ALSO READ: सलमान खान ने दिया हिंट, जानिए कब शुरू होगा बिग बॉस सीजन 14
 
खबरों की माने तो इस फिल्म को बड़े बजट के साथ-साथ काफी बड़े स्केल में बनाया जाएगा। मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी और प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू किया है। बताया जा रहा है कि अली अब्बास जफर ने स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट पूरी तरह से तैयार कर दिया है। 
 
अली अब्बास जफर जहां फिल्म में अनिल कपूर के किरदार के लिए रणवीर सिंह को साइन करना चाहते है तो वहीँ मोगैंबो की भूमिका के लिए भी एक्टर की तलाश कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। 
 
फिल्म मिस्टर इंडिया 25 मई 1987 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अहम किरदार में श्रीदेवी और अनिल कपूर दिखाई दिए थे। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बोनी कपूर भी मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में वह दोबारा श्रीदेवी और अनिल कपूर को ही कास्ट करना चाहते थे। श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More