Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'आरआरआर' के प्रमोशन के लिए जापान पहुंचे राम चरण, फैंस से मिला खास गिफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Movie RRR

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (12:07 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण और जुनियर एनटीआर अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं अब यह फिल्म जापान में भी रिलीज हो चुकी है। 

 
हाल ही में राम चरण जापान पहुंचे थे। जापान, जो अपने पसंदीदा एनीमे कैरेक्टर और फिल्म के किरदारों के मर्चेंडाइस के लिए जाना जाता है, वे अब कई नए और प्रिय मर्चेंडाइस लेकर आए हैं, जिसमें कुकी पैकेज, सीडी, पेय की बोतलें, टी-शर्ट आदि शामिल हैं, जिस पर मेगा पावर स्टार राम चरण का चेहरा छपा हुआ है।
 
Movie RRR
मगधीरा के दिनों से ही जापानी दर्शको के बीच मेगा पावर स्टार रामचरण का क्रेज़ सर चढ़ कर बोल रहा है और फिल्म आरआरआर के रिलीज़ के बाद तो उनकी दीवानगी देखने लायक है। 
 
Movie RRR
राम चरण, जो अभी आरआरआर के प्रमोशन के सिलसिले में जापान में हैं, जहां पर एक रेस्तरां में अपने कुछ प्रशंसकों से मिले। उन्होंने एक कुकी के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें पैकेजिंग पर उनकी छवि थी।
 
जाहिर है राम चरण पूरी दुनिया दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका स्टाइल, उनके एक्शन और उनके आचरण के बारे में विश्व स्तर पर सबसे अधिक बात की जाती है और उन्हें पसंद किया जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्राइम वीडियो ने हैदराबाद में अपनी पहली तेलुगु ओरिजिनल मूवी 'अम्मू' का किया ग्रैंड प्रीमियर