Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैशाली ठक्कर सुसाइड केस : पुलिस की गिरफ्त में आया फरार आरोपी राहुल नवलानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैशाली ठक्कर सुसाइड केस : पुलिस की गिरफ्त में आया फरार आरोपी राहुल नवलानी

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (11:33 IST)
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में इंदौर पुलिस ने फरार आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल और सकी पत्नी दिशा पर प्रताडित करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने दोनों को सजा दिलाने की बात भी लिखी थी। 

 
इंदौर पुलिस ने राहुल नलवानी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को शक था कि राहुल देश छोड़कर भाग सकता है इसलिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था। राहुल को इंदौर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की राहुल नवलानी से पूछताछ जारी है और उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं।
 
राहुल नवलानी, वैशाली का पड़ोसी और पारिवारिक दोस्त भी था। राहुल एक्ट्रेस को बीते दो साल से परेशान कर रहा था। वह वैशाली की शादी भी नहीं होने दे रहा था। वैशाली 20 अक्टूबर को शादी करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। एक्ट्रेस को डर था कि राहुल उनकी शादी नहीं होने देगा। क्योंकि वह पहले भी वैशाली की सगाई तुड़वा चुका था।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरगिस फाखरी नहीं थीं 'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद