हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की हालत? परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (11:25 IST)
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस लगातार राजू के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कॉमेडियन के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है। अब राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है।

 
राजू श्रीवास्तव की फैमिली ने एक स्टेटमेंट उनके इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया है। इसमें लिखा है, राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबसे अपील है कि अफवाहों/फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।
 
खबरों के अनुसार एंजियोप्लास्टी और ब्रेन डैमेज होने के बाद अब राजू श्रीवास्तव के स्वास्थय में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है। जिसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं।
 
राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले संस्करण में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉबे टू गोवा (रीमेक) और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब विद्या बालन ने विजय शाह संग डिनर करने से कर दिया था इंकार, तत्कालीन मंत्री ने रुकवा दी थी फिल्म की शूटिंग!

राज के कंधे पर सिर रखकर सामंथा ने ली रोमांटिक सेल्फी, फिल्ममेकर की पत्नी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

क्या ग्राम चिकित्सालय एक्टर अमोल पराशर कर रहे अपने से 7 साल बड़ी कोंकणा सेन शर्मा को डेट! पहली बार दिखे साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिनेमा टैरिफ के विरोध के साथ शुरू हुआ 78वां कान फिल्म समारोह

जब दूरदर्शन ने कर दिया था माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख