स्त्री 2 में लड़की के रोल में नजर आने वाले थे राजकुमार राव, एक्टर ने शेयर किया डिलीटेड सीन का फोटो

WD Entertainment Desk
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (11:21 IST)
Stree 2 BTS photo: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 580 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसी राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर कुछ फनी तस्वीरें शेयर की है। 
 
राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' से जुड़ी कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में राजकुमार राव लड़की के अवतार में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव विग लगाए हुए रेड क्रॉप-टॉप और मिनी ब्लू स्कर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन शिमरी श्रग पहना हुआ है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

तस्वीरों में राजकुमार राव बेहद फनी दिख रहे हैं। इसके साथ राजकुमार ने बताया कि इस फनी सीन को फिल्म में जगह नहीं मिली। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये फिल्म में मेरे पसंदीदा और फनी सीन्स में से थे लेकिन फाइनल कट में इस फिल्म जगह नहीं पाई। क्या देखना चाहते हैं ये सीन्स फिल्म में? आप सब बताओ?' 
 
राजकुमार राव की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म में भूतनी का रोल निभाने वाली भूमि राजगोर ने कमेंट किया, 'मैंने इस सीन को शूट होते देखा था, इसमें राजकुमार की हील टूटी थी और वह विग से लड़ाई कर रहे थे।' कई फैंस इस सीन को फिल्म की ओटीटी के साथ एड करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख