स्त्री 2 की सक्सेस के बाद नए घर में शिफ्ट होंगी श्रद्धा कपूर, इस सुपरस्टार की बनेंगी पड़ोसन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (10:42 IST)
Shraddha Kapoor's new house: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता को एंजॉय कर रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद श्रद्धा की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। वहीं 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर अपने नए घर में भी शिफ्ट होने जा रही हैं। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने रितिक रोशन का घर किराए पर लिया है, जो जुहू में स्थित है और सी-फेसिंग है। जिस बिल्डिंग में रितिक का यह घर है, उसी में अक्षय कुमार भी फैमिली के साथ रहते हैं। पहले रितिक के इस घर में वरुण धवन भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।
 
रितिक भी इसी बिल्डिंग में दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो गए है। श्रद्धा कपूर किराए के घर में क्यों शिफ्ट हो रही हैं, यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है। एक्ट्रेस के पास काफी सारी प्रॉपर्टी है। श्रद्धा कपूर का मुंबई के जुहू इलाके में लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। 
 
'स्त्री 2' की बात करें तो फिल्म अब तक 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद् रामायण में दिखाई जाएंगी सिन्दूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More