Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बने रजनीकांत, कुली के लिए चार्ज की इतनी फीस!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajinikanth fees

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 9 मई 2025 (14:28 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत की फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो जाती है। रजनीकांत को उनके फैंस भगवान की तरह भी पूजते हैं। वह जल्द ही लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। 
 
'कुली' को साल 2025 की तमिल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म के अब तक रिलीज हो चुके पोस्टर्स और प्रोमो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर खबर सामने आई है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
खबरों के अनुसार ने 'कुली' का जितना बजट है, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा रजनीकांत ने बतौर फीस वसूला है। इस फिल्म के लिए रजनीकांत ने 260 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस चार्ज की है। इसी के साथ रजनीकांत एशिया के सबसे हाइएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। 
 
Rajinikanth fees
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत को 'कुली' के लिए 260-280 करोड़ रुपये फीस मिली है। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि इतनी फीस लेकर रजनीकांत ने जैकी चैन से लेकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख-सलमान जैसे स्टार्स को भी पछाड़ दिया है।
 
'कुली' में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी भी नजर आने वाले हैं। 'कुली' में पूजा हेगड़े भी हैं। वह एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस फिल्म के लिए नागार्जुन ने 24 करोड़ रुपए लिए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्ट्रेस के साथ डॉक्टर भी हैं साई पल्लवी, बिना मेकअप कर लेती हैं फिल्म की शूटिंग, ठुकरा दिया था फेयरनेस क्रीम का एड