Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज कुन्द्रा मामले में हॉट शर्लिन चोपड़ा ने ली राहत की सांस, सता रहा था गिरफ्तारी का डर

Advertiesment
हमें फॉलो करें राज कुन्द्रा
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (17:47 IST)
राज कुन्द्रा को जब पुलिस ने पकड़ा था तब पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने तुरंत बोलना चालू कर दिया था। पूनम का कहना था कि राज ने कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी उनके फोटो का इस्तेमाल किया। पूनम ने राज के खिलाफ मामला भी दायर कर दिया था। तब इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था। 
 
पूनम की तरह हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के बारे में भी कहा गया था कि उन्होंने राज के लिए कुछ प्रोजेक्ट्स किए हैं। शर्लिन और पूनम के खुलासे के बाद यह बात तय हो गई थी कि अब पुलिस भी इनसे पूछताछ करेगी 

राज कुन्द्रा

 
शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा केस में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। शर्लिन को डर सताने लगा कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए उन्होंने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका डाल दी। 
 
इसी बीच उन्हें राहत की खबर मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 20 सितंबर तक शर्लिन और पूनम के खिलाफ मुंबई पुलिस को सख्त कार्यवाही नहीं करने के लिए कहा है। दोनों हॉट एक्ट्रेस अब ठंडी सांस ले सकती हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कुन्द्रा को मेडिकल चेकअप के बाद भेजा आर्थर रोड जेल