Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साली शमिता शेट्टी के साथ राज कुन्द्रा बनाना चाहते थे फिल्म, गंदी बात की एक्ट्रेस का खुलासा

राज कुन्द्रा अपनी साली शमिलता शेट्टी को लेकर स्क्रिप्ट डिस्कस कर रहे थे। गंदी बात वेबसीरिज एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने कहा कि वे राज के दफ्तर भी गई थीं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें राज कुन्द्रा
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (19:05 IST)
राज कुन्द्रा को 19 जुलाई को पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कई लोग इस मामले में कूद पड़े हैं और राज के 'राज' पर से परदा हटा कर उनको जमाने के सामने उजागर कर रहे हैं। 
 
'गंदी बात' वेबसीरिज कर चुकीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी नई-नई बातें बता रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि राज कुन्द्रा अपनी साली शमिता शेट्टी के साथ भी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। 

राज कुन्द्रा

 
गहना के अनुसार राज बॉलीफेम नामक एक एप्लिकेशन लांच करने की तैयारी में थे। इस एप्लिकेशन में चैट शोज़, रियलिटी शोज़, म्यूजिक वीडियोज और फीचर फिल्मों को रिलीज करने का प्लान था। बोल्ड सीन्स या एरोटिक फिल्म को इसमें रिलीज करने की योजना नहीं थी। 
 
गहना के अनुसार वे राज के ऑफिस में उनकी गिरफ्तारी के कुछ दिन पहले ही ही गई थीं। वहां पर उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट भी डिस्कस की। इसमें से एक में वे शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता को और सई तम्हाणकर को कास्ट करने की योजना बना रहे थे। गहना के अनुसार उन्होंने शमिता से कभी भी मुलाकात नहीं की। 

राज कुन्द्रा

 
गहना भी हो चुकी हैं गिरफ्तार 
गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ को इस वर्ष फरवरी में एक पोर्न रैकेट का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे जमानत के कारण बाहर की हवा में सांस ले रही हैं। वैसे, गहना ने राज का सपोर्ट ही किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कुन्द्रा मामले में हॉट शर्लिन चोपड़ा ने ली राहत की सांस, सता रहा था गिरफ्तारी का डर