suvichar

रेड 2 का ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख की दमदार टक्कर, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (17:14 IST)
2018 में आई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार कहानी और भी बड़ी, पावरफुल और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर है। अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर 'अमय पटनायक' के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं रितेश देशमुख एक दमदार और पावर-हंग्री पॉलिटिशियन 'दादाभाई' के रोल में नजर आएंगे।
 
रेड 2 का ट्रेलर दिखाता है कि कैसे अमय पटनायक और दादाभाई के बीच कानून और भ्रष्टाचार की जंग छिड़ती है। एक तरफ अजय देवगन का इंटेंस लुक, तो दूसरी ओर रितेश देशमुख का विलेन वाला अंदाज, फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, राजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी अहम रोल में नजर आएंगे।
 
गौरतलब है कि पहली फिल्म रेड अस्सी के दशक में हुई सच्ची इनकम टैक्स रेड की कहानी से प्रेरित थी। अजय देवगन की पिछली फिल्म सिंघम अगेन थी, जिसमें उन्होंने दमदार एक्शन दिखाया था। रेड 2 के बाद अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2 में भी नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'Tateeree' गाने को लेकर मुश्‍किल में फंसे बादशाह, दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भी भेजा समन

एक्शन से भरा 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख कांपे दुश्मन

'सारांश' के उस बूढ़े पिता से 'तन्वी द ग्रेट' के निर्देशक तक, ऐसा रहा अनुपम खेर का 500 से ज्यादा फिल्मों का सफर

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन, मेसी-रोनाल्डो के पोस्ट को पीछे छोड़ बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख