न पानी, न टॉयलेट, घंटों एयरपोर्ट के एयरोब्रिज में लॉक हुईं राधिका आप्टे, जाहिर किया गुस्सा

राधिका आप्टे अपने को पैसेंजर्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट के एयरोब्रिज में लॉक हो गई थीं

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (16:33 IST)
  • पोस्ट शेयर कर राधिका ने जताई नाराजगी 
  • एक्ट्रेस ने शेयर किए वीडियो और फोटो
  • एयरपोर्ट स्टॉफ से नहीं मिली कोई मदद 
Radhika Apte Post: आम लोगों के साथ-साथ अक्सर सेलेब्स को भी एयरपोर्ट्स पर मुश्किलों का सामने करना पड़ता है। हाल ही में राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस घबराए हुए हैं। वीडियो में वह अपने  को-पैसेंजर संग एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के अंदर बंद दिखाई दे रही हैं। 

ALSO READ: फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा Fighter का ट्रेलर
 
राधिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई लोग एक बंद कांच के दरवाजे के पीछे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राधिका और अन्य यात्री काफी परेशान दिख रहे हैं। इसके साथ राधिका ने लिखा, मुझे यह पोस्ट करना पड़ा! आज सुबह मेरी 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अभी 10:50 हो गए हैं और फ्लाइट अभी तक बोर्ड नहीं हुई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

उन्होंने लिखा, कहा जा रहा है कि हम बोर्डिंग कर रहे हैं और सभी यात्रियों को उतार दिया। एयरोब्रिज में बंद कर दिया! छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय से बंद कर दिया गया है। सिक्योरिटी ने दरवाजे नहीं खोले। कर्मचारियों को बिल्कुल भी कुछ पता नहीं है।
 
राधिका ने आगे लिखा- जाहिर तौर पर, उनकी टीम फ्लाइट पर नहीं चढ़ी है। पायलट के लिए कुछ बदलाव किए गए थे और वे अभी भी नहीं आए हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वे कब आएंगे, इसलिए कोई नहीं जानता कि वे कितने समय तक अंदर बंद रहेंगे। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, मैंने बेहद बेवकूफ लेडी स्टाफ से बात की, जो कहती रही कि कोई समस्या नहीं है और कोई देरी नहीं हो रही है। अब मैं अंदर बंद हूं और उन्होंने हमें बताया कि हम कम से कम यहीं रहेंगे दोपहर 12 बजे तक। न पानी, न वॉशरूम। मज़ेदार राइड के लिए धन्यवाद।
 
​राधिका आप्टे की इस पोस्ट पर कई लोग इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्स भी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। 
 
बता दें कि राधिका आप्टे हाल ही में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल है। वह जल्द ही थ्रिलर सीरीज 'अक्का' में दिखाई देंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More