निर्बल के बल राम, कंगना रनौट ने बताई राम नाम की महिमा, शेयर किया पोस्ट

कंगना ने भगवान श्रीराम का गुणगान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (15:37 IST)
  • भगवान में गहरा विश्वास रखती हैं कंगना
  • अक्सर मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं एक्ट्रेस
  • अयोध्या मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का मिला है न्यौता
Kangana Ranaut Post: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी को पूरे विधि विधान से नवनिर्मित मंदिर में रामलला को विराजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने के लिए कई लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

ALSO READ: कंगना रनौट को मिला नया हमसफर? मिस्ट्री मैन के साथ हुईं स्पॉट
 
वहीं इस भव्य समारोह से पहले कंगना रनौट ने राम नाम की महिमा बताते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना भगवान श्रीराम की खासियत के बारे में वर्णन करती हुई नजर आ रही हैं।
 
कंगना ने लिखा, भारतीय मन हर स्थिति में "राम" को साक्षी बनाने का आदी है। दुःख में - ''हे राम", पीड़ा में - "अरे राम", लज्जा में - "हाय राम", अशुभ में - "अरे राम राम", अभिवादन में - "राम राम", शपथ में - ''राम दुहाई"।
 
उन्होंने आगे लिखा, अज्ञानता में - "राम जाने", अनिश्चितता में - "राम भरोसे", अचूकता के लिए - "रामबाण", सुशासन के लिए - "रामराज्य", मृत्यु के लिए - "राम नाम सत्य", जैसी अभिव्यक्तियां पग-पग पर "राम" को साथ खड़ा करतीं हैं। "राम" भी इतने सरल हैं कि हर जगह खड़े हो जाते हैं! जिसका कोई नहीं... उसके लिए "राम" हैं- "निर्बल" के बल "राम"। राम राम जी। 
 
बता दें कि कंगना रनौट को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिला है। राम मंदिर ट्रस्ट ने 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें 3,000 वीआईपी शामिल हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More