रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल भी नहीं हो पाएगी रिलीज!

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (10:59 IST)
करण जौहर द्वारा‍ निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा जा रहा है क‍ि यह अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म है। यह लंबे समय से बन रही है। 
 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं जो कि रणबीर कपूर के बेहतरीन दोस्त हैं। रणबीर को लेकर वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी नामक दो हिट फिल्म वे बना चुके हैं। 
 
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में हैं। फिल्म का काम बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। 
 
पहले यह फिल्म 2019 में रिलीज होने वाली थी। फिर 15 अगस्त 2020 में रिलीज करने की बात कही गई। इसके बाद 4 दिसम्बर 2020 की रिलीज डेट फाइनल हुई, ले‍‍किन अब इस वर्ष में फिल्म का रिलीज होना संभव नहीं है। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया- कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग रूक गई है। फिल्म के एक शेड्यूल में सारे कलाकारों को हिस्सा लेना था, जो अब शूट नहीं हो पाएगा। इस वजह से 2020 में फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी और दर्शकों को यह फिल्म अब 2021 में ही देखने को मिलेगी। 
 
दो साल से रणबीर की फिल्म नहीं हुई है रिलीज 
रणबीर कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म संजू थी जो 2018 में प्रदर्शित हुई थी। 2019 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई और अब 2020 में भी उनके फैंस को फिल्म देखने को नहीं मिलेगी। यह गैप कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More