सलमान खान की मूवी राधे में मुंबई के गैंगस्टर बने हैं रणदीप हुड्डा

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (10:34 IST)
रणदीप हुड्डा कितने बेहतरीन कलाकार हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। अपने रोल में वे डूब जाते हैं और विशेष तैयारी भी करते हैं। सरबजीत के लिए उन्होंने अपना शरीर का क्या हाल किया था सभी जानते हैं। बीच-बीच में वे कमर्शियल फिल्में भी करते रहते हैं। 
 
सलमान खान की राधे में भी रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं और उन्हें अब दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है। यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। 
 
 
रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म में गैंगस्टर का रोल निभाया है। उनका यह कैरेक्टर निगेटिव है और सलमान खान से टक्कर लेता है। यह मुंबई का रहने वाला है। 
 
राधे के एक्शन की विशेष चर्चा है। कहा जा रहा कि फिल्म में ऐसा एक्शन है जो अब तक हिंदी फिल्म में नजर नहीं आया है। 
 

 
रणदीप के अनुसार कोरियन स्टंट टीम के साथ उन्हें एक्शन करने में बहुत मजा आया। उन्हें एक्शन करना पसंद है, लेकिन वे वैसा एक्शन करना ही पसंद करते हैं जो रियल लगे। 
 
रणदीप के अनुसार फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीन हैं जो दर्शकों को रोमांचित कर देंगे। उन्होंने पहली बार इस तरह का एक्शन किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More