Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी से पहले प्रियंका अपनी बेचलर लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।
अब उनके होने वाले पति निक भी अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय करते नजर आए है। निक ने अपनी बैचलर पार्टी की एक फोटो सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की साथ ही कैप्शन लिखा, अपनी ब्वॉय गैंग के साथ बैचलर पार्टी वीकेंड।
फोटो में निक एक शिप में नजर आ रहें हैं और साथ ही ड्रिंक्स की बॉटल भी नजर आ रही है।
वहीं दूसरी फोटो में निक ब्लैक ब्लेजर, मैचिंग ट्राउजर और शर्ट में क्लासी लुक में नजर आ रहें हैं। उन्होंने हाथ में सिगार पकड़ा हुआ है। फोटो के साथ कैप्शन लिखा, Keep it classy
खबरों के अनुसार प्रियंका-निक दिसंबर में राजस्थान में शादी कर सकतें हैं।
(Photo- Instagram)