Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
निक जोनस के साथ शादी से पहले बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बैचलरेट लाइफ खुब इंजॉय कर रही हैं। हाल ही न्यूयॉर्क में प्रियंका की दोस्तों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी थी।
अब प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी रखी। इस पार्टी में उन्होंने जमकर मस्ती की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'बैचलरेटवाइब्स'।
प्रियंका की इस फोटो पर कई सारे लोगों की बेस्ट विशेज और कॉम्पलिमेंट आए हैं। निक जोनस की मां डेनिस जोनस ने भी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बी गुड।
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक दो बार शादी के बंधन में बंधेंगे। एक बार हिंदू रीति-रिवाज से और दूसरी बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से। प्रियंका चोपड़ा शादी में मशहुर फैशन डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी।