Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी रोका सेरेमनी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर के मुताबिक प्रियंका दो बार दुल्हन बनेंगी।
प्रियंका की मां चाहती हैं कि उनकी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो इसलिए पहले दोनों पहले भारत में सात फेरे लेंगे। इस शादी में प्रियंका के रिश्तेदार और कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के आने की उम्मीद है। प्रियंका की शादी का जश्न भारत में पूरे तीन दिनों तक चलेगा।
इसके बाद प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में क्रिश्चियन तरीके से चर्च में शादी करेंगे। इस शादी में निक की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।
खबरो के मुताबिक निक और प्रियंका हॉलीवुड में भी शानदार रिसेप्शन देने वाले हैं। इससे पहले प्रियंका-निक की सगाई भी हिंदू रीति-रिवाज से 5 पंडितों ने करवाई थी।
प्रियंका ने अपनी वेडि़ंग ड्रेस के लिए मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला साइन किया है।