Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्दे पर नजर आएंगी प्रतीक गांधी और यामी गौतम की जोड़ी, यह होगा फिल्म का नाम!

हमें फॉलो करें पर्दे पर नजर आएंगी प्रतीक गांधी और यामी गौतम की जोड़ी, यह होगा फिल्म का नाम!
, शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (17:47 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और यामी गौतम की जोड़ी जल्द ही साथ में पर्दे पर दिखने वाली है। दोनों फिल्म 'धूम धाम' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को ऋषभ सेठी निर्देशित कर रहे हैं।

 
बताया जा रहा है फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगी। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई की आयकॉनिक लोकेशन पर होगी। इसकी शूटिंग मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है।
 
खबरों के अनुसार 'धूम धाम' एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसे मुंबई के कई प्रतिष्ठित स्थानों पर शूट किया जाएगा। प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर शुरू हो चुका है और इसे शहर में शुरू से अंत तक के शेड्यूल में शूट किया जाएगा। प्रतीक और यामी ने भी फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से लता मंगेशकर ने छोड़ दिया था हमेशा के लिए स्कूल जाना