Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे प्रतीक बब्बर, गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग की गुपचुप सगाई!

तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की सगाई की खबरें सामने आ रही है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prateik Babbar Engagement

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 13 जनवरी 2024 (17:24 IST)
  • 2019 में सान्या सागर से रचाई थी शादी
  • 2023 में हुआ था सान्या और प्रतीक का तलाक
  • प्रिया संग लिव इन में रह रहे प्रतीक  
Prateik Babbar Engagement: राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी रचाई थी। हालांकि बीते साल दोनों का तलाक हो गया था। 
 
Prateik Babbar Engagement
अब प्रतीक बब्बर की लाइफ में नई लेडी लव की एंट्री हो गई है। प्र‍तीक इन दिनों प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों एक्टर ने प्रिया संग रिलेशन ऑफिशियल किया था।
अब खबर आ रही है कि प्रतीक ने प्रिया संग गुपचुप शादी कर ली है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक के एक दोस्त ने बताया कि दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं।
 
Prateik Babbar Engagement
बताया जा रहा है कि प्रतीक पिछले साल नवंबर में प्रिया संग सगाई कर चुके हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
प्रिया बनर्जी ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 2015 में फिल्म 'जज्बा' से कदम रखा। प्रिया भंवर, जमाई 2.0, हेलो मिनी, लव स्लीप रिपीट और फूह से फैंटेसी जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी सितारों ने बताया अपना मकर संक्रांति प्लान, ताजा की पुरानी यादें