Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‍ढा की शादी की रस्में हुईं शुरू, 24 सितंबर को सात फेरे लेगा कपल

हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‍ढा की शादी की रस्में हुईं शुरू, 24 सितंबर को सात फेरे लेगा कपल

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (11:20 IST)
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding details: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरें हैं कि परिणीति 24 सितंबर को सात फेरे लेंगी। कपल ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' और 'उदयपुर पैलेस' को वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना है।
 
अब खबरें आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है। शादी की शुरुआत नई दिल्ली में अरदास से हुई, जिसके बाद शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
 
webdunia
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति और राघव ने उदयपुर रवाना होने से पहले दिल्ली में शबद कीर्तन किया। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस भी शामिल हो सकते हैं। 
 
23 सितंबर को परिणीति और राघव अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उदयपुर रवाना होने वाले हैं। वहां पहले परिणीति की चूड़ा सेरिमनी होगी, और उसके बाद बाकी रस्मों की शुरुआत होगी। परिणीति और राघव उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि कपल ने मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटी भी प्लान की है। राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी। इसके बाद वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति को लाने नाव से होटल लीला पैलेस जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट, जानिए क्या है मामला