Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्राजक्ता कोली ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग की सगाई, बोलीं- अब वह मेरे एक्स बॉयफ्रेंड...

हमें फॉलो करें प्राजक्ता कोली ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग की सगाई, बोलीं- अब वह मेरे एक्स बॉयफ्रेंड...

WD Entertainment Desk

, रविवार, 17 सितम्बर 2023 (15:09 IST)
Prajakta Koli Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस गुडन्यूज को प्राजक्ता कोली ने फैंस को फनी अंदाज में बताया है। प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल करीब 13 साल से रिलेशनशिप में थे।
 
प्राजक्ता ने अपने मंगेतर वृषांक संग तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्राजक्ता अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ प्राजक्ता ने लिखा, 'वृषांक अब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हो गए हैं। लेकिन हमारा ब्रेकअप नहीं हुआ। क्योंकि हम तो मंगेतर हो गए।' 
 
बता दें कि प्राजक्ता कोली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की थी। पवह फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंस हैं। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'मिसमैच्ड' में अपनी भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की। वह आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर्षवर्धन कपूर की 'थार' नेटफ्लिक्स की प्रतिष्ठित 'बेस्ट वेस्टर्न' लिस्ट में हुई शुमार