बेहद गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, ढाबे पर धोते थे बर्तन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (10:46 IST)
om puri birthday: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दमदार अभिनय कर देश-विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले ओम पुरी का 18 अक्टूर को जन्मदिन है। साल 1950 को पटियाला में जन्मे ओमपुरी का पूरा नाम ओम राजेश पुरी था। तीन साल पहले साल 2017 में उनका निधन हो गया था।
 
ओम पुरी ने एक्टर की एक ऐसी परिभाषा गढ़ी, जिसने सिनेमा की दुनिया में एक मिसाल कायम की। नामुमकिन सी लगने वाली बात को मुमकिन किया। ओम पुरी का जीवन बेहद गरीबी में गुजरा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो 6 साल के थे तो एक ढाबे में बर्तन साफ किया करते थे।
 
एक्टर को बचपन से ही फिल्मों का शौक था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग स्कूल में ही दाखिला लेने की ठानी। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। ओमपुरी संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में ये महसूस हुआ कि अपने साथियों की तुलना में उनकी इंग्लिश बड़ी खराब थी। वो इस बात को लेकर बेहद मायूस रहते थे।
 
फिर उन्होंने इंग्लिश सीखने की इच्छा जाहिर की तो इसमें उनके मेंटर ने उनकी मदद की। इसके अलवा साथी नसीरुद्दीन शाह ने भी उनका बहुत साथ दिया। नतीजतन ओम पुरी ने इंग्लिश पर इतनी अच्छी पकड़ बना ली कि उन्होंने 20 के करीब इंग्लिश फिल्मों में काम किया।
 
ओम पुरी ने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 की फिल्म अर्ध सत्य से वे लोगों की निगाह में आए। साल 1988 में ओम पुरी ने दूरदर्शन की मशहूर टीवी सीरीज 'भारत एक खोज' में कई भूमिकाएं निभायी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
 
ओम पुरी ने मिर्च मसाला, जाने भी दो यारो, चाची 420, हेराफेरी, मालामाल विकली जैसी न जानें कितनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों में दिखाई दिए हैं। अर्ध सत्य में दमदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More