Publish Date: Mon, 16 Oct 2023 (12:11 IST)
Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 (13:40 IST)
टाइगर सीरिज की फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज। सलमान खान फिर एक्शन अवतार में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए।
इस बार विलेन के रूप में इमरान हाशमी चुनौती बन कर टाइगर के सामने हैं। वे चॉइस देते हैं कि देश को बचा लो या फैमिली को। इस मिशन पर टाइगर पाकिस्तान जा पहुंचता है।
ट्रेलर में एक्शन को प्रमुखता दी गई है। सलमान और कैटरीना एक्शन करते नजर आए। तरह-तरह के हथियार चलाने के अलावा वे ब्रिज पर, हेलीकॉप्टर पर स्टंट्स करते नजर आएं। जबकि इमरान हाशमी संवाद बोलते नजर आएं।
12 नवंबर को रिलीज होने वाली यह इस मूवी का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
webdunia
Publish Date: Mon, 16 Oct 2023 (12:11 IST)
Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 (13:40 IST)