ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जलपरी बनीं नोरा फतेही, पानी में लेटकर दिए बोल्ड पोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nora Fatehi
, सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (14:44 IST)
नोरा फतेही ने अपनी डांसिंग स्किल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं। नोरा कई फिल्मों में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही नोरा फतेही ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जलपरी के अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 
Nora Fatehi
नोरा ने पिंक, ब्लू और गोल्ड कलर के जलपरी वाली ड्रेस पहन रखी हैं। जलपरी के लुक को पूरा करने के लिए नोरा ने व्हाइट बिकिनी पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों पर भी कलर किया हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, जब तक तुम समुद्र में रहोगे, तब तक तुम्हें नियमों का पालन करना होगा। इसलिए मैंने छोड़ दिया।'
 
नोरा फतेही का यह लुक उनके वीडियो सॉन्ग 'डांस मेरी रानी' का है, जिसकी जानकारी टी-सीरीज ने दी है। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है। टी-सीरीज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
बता दें ‍कि नोरा फतेही ने 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे स्पेशल सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई हैं। नोरा कई वीडियो सॉन्ग में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह एक्टिंग में भी हाथ अजमा चुकी हैं। नोरा ने स्ट्रीट डांसर 3 डी, बाटला हाउस, भुज, स्त्री जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, निभाएंगी ये किरदार