रिया के बचाव में बोलीं स्वरा भास्कर- हत्या का सबूत नहीं, लेकिन अब जगजाहिर है कि सुशांत के परिवार ने बोला ‘झूठ’

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (13:53 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। हालांकि, तीन महीने बाद भी रिया के खिलाफ कुछ भी ठोस साबित नहीं हो पाया है। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स अब खुलकर रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिया के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल की तुलना 17वीं शताब्दी के सेलम विच ट्रायल से कर दी।

‘फ्लेश’ एक्ट्रेस स्वरा ने यह भी कहा कि सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे पर शुरू हुई बहस अब रिया के इर्द-गिर्द ही रह गई है। स्वरा ने कहा कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि सुशांत की हत्या हुई, लेकिन सबूत यह जरूर बताते हैं कि सुशांत के परिवार ने झूठ बोला था।

यह पहली बार नहीं है जब स्वरा, रिया के समर्थन में सामने आई हैं। इससे पहले स्वरा ने 10 अगस्त को ट्वीट किया था, “रिया एक अजीबो-गरीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।”
 

सुशांत मामले में सीबीआई के साथ-साथ एनसीबी और ईडी भी जांच में शामिल हैं। उधर, सोमवार को रिया की शिकायत के बाद ब्रांदा पुलिस स्टेशन ने दिवंगत एक्टर  की दो बहनों प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंचायत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WAVES Summit में शामिल होने वाली पहली वेब सीरीज बनी

रिवलिंग ड्रेस पहनकर विराट कोहली के रेस्टोरेंट पहुंचीं खुशी मुखर्जी, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए घायल

लड़के की क्यूटनेस पर फिदा हो गई थीं पलक तिवारी, इंस्टाग्राम पर हजार लोगों में से ढूंढ किया था डेट

Housefull 5 की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का बोल्ड अंदाज, सोफे पर लेटकर किलर अंदाज में दिए पोज

छावा एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, फैंस को दी खुशखबरी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More