Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया यह आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput
, सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (16:19 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नया मोड़ आ गया है। रिया चक्रवर्ती की टीम ने सुशांत सिंह राजूपत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

 
रिया की यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत को फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन दिए जाने के मामले में की गई है। उन्होंने प्रियंका सिंह के साथ ही राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
 
Sushant Singh Rajput
खबरों के अनुसार रिया चक्रवर्ती के वकील के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है।
 
रिया ने शिकायत में कहा गया है कि डिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि मृतक (सुशांत) उस दिन मुंबई में मौजूद थे। रिया की शिकायत में कहा गया है कि प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं फिर भी उन्होंने मानसिक रोगों से संबंधित डिप्रेशन की दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर दिया है।
 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से इस समय एनसीबी ड्रग चैट केस में पूछताछ कर रहा है और माना जा रहा है कि इस मामले में रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत ने पहली बार सुशांत की बहन प्रियंका पर उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स से पूछा- रिया संग जैसा बर्ताव किया जा रहा, क्या उससे खुश होंगे SSR?