ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

90 के दशक का वो सनसनीखेज एक्शन फिर लौटेगा सिनेमाघरों में, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से टकराएगी अक्षय-सुनील की ‘मोहरा’

Advertiesment
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से टकराएगी अक्षय-सुनील की ‘मोहरा’
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से टकराएगी अक्षय-सुनील की ‘मोहरा’
नब्बे के दशक की एक्शन फिल्मों और चार्टबस्टर गानों के दीवानों के लिए एक शानदार सौगात सामने आई है। बॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है। राजीव राय के निर्देशन में बनी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म पूरे 32 साल बाद आधुनिक तकनीक और रीमास्टर्ड प्रिंट के साथ 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जा रही है।
 
1 जुलाई 1994 को पहली बार जब 'मोहरा' रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह की अदाकारी ने दर्शकों को सीटों से बांधे रखा था। कहानी विशाल अग्निहोत्री (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी और बहन के हत्यारों से बदला लेने के लिए कानून हाथ में ले लेता है। 
 
पत्रकार रोमा सिंह (रवेना टंडन) की मदद से वह जेल से बाहर आता है, मगर अनजाने में वह रसूखदार उद्योगपति जिंदल (नसीरुद्दीन शाह) के खतरनाक मंसूबों का मोहरा बन जाता है। इस पूरे खूनी खेल की तह तक पहुंचने का जिम्मा संभालते हैं तेज-तर्रार इंस्पेक्टर अमर सक्सेना (अक्षय कुमार)। परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद और सदाशिव अमरापुरकर के शानदार अभिनय और वीजू शाह के संगीत ने इस फिल्म को लोकप्रिय किया था। 

 
'मोहरा' की यह वापसी केवल नॉस्टैल्जिया तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी काफी दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। फिल्म ठीक उस वक्त थिएटर्स में उतरेगी जब एक दिन पहले, यानी 5 नवंबर को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी महाकाव्य फिल्म 'रामायण' रिलीज होगी। 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

 
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' पहले ही दिन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है। ऐसे जबरदस्त तूफान के बीच 'मोहरा' को उतारना वितरकों का एक साहसिक और दिलचस्प दांव माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या नई पीढ़ी के दर्शक और 90 के दशक के सिनेमा प्रेमी 'रामायण' की सुनामी के बीच अक्षय और सुनील की इस क्लासिक थ्रिलर को दोबारा वही प्यार दे पाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें