suvichar

ट्रोलर्स ने किया नीना गुप्ता की बेटी मसाबा को परेशान

दिया घटिया मानसिकता का सबूत

Webdunia
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, लेकिन मसाबा ने इस ट्रोल को तवज्जो न देते हुए ट्रोलर्स को ही जवाब दे दिया। 
 
दरअसल हाल ही में हुए दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री के बैन पर कुछ लोगों ने सपोर्ट किया तो कुछ ने विरोध। मसाबा ने भी इस बैन का सपोर्ट किया, लेकिन लोगों ने मसाबा का साथ देने की जगह उनके लिए सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का उपयोग कर दिया। 
 
लोगों ने उन्हें 'बास्टर्ड चाइल्ड' और 'नाजायज' तक कह दिया। मसाबा ने इसके जवाब में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हाल ही में मैंने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को रिट्वीट किया जिसमें पटाखों पर बैन की बात कही गई थी और जैसा कि हमेशा होता है कि अगर आप किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं तो लोग आपको ट्रोल करने लगते हैं, मेरे साथ भी वैसा ही हुआ। 
 
मुझे 'नाजायज' तक कह दिया, लेकिन मुझे अपने माता-पिता पर गर्व है। जब मैं 10 साल की थी तब से इस तरह के नाम और बातें सुनती आ रही हूं और अब मुझे इनसे फर्क नहीं पड़ता। 
 
मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व मशहूर क्रिकेटर सर विवयन रिचर्ड्स की बेटी हैं और आज अपने करियर में शिखर पर हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख