अर्जुन कपूर संग इस रीति-रिवाज से शादी करेंगी मलाइका अरोरा!

Webdunia
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम बिताते देखा जाता है। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन अगले महीने यानी अप्रैल में शादी करेंगे। यह शादी क्रिश्चियन परंपरा से चर्च में होगी। सेरेमनी को प्राइवेट रखा जाएगा। शादी में शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शादी में शामिल होंगे। इससे पहले मलाइका अरोरा की बहन अमृता अरोरा ने भी बिजनेसमैन पति शकील के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवीज से ही शादी की थीं। 
 
मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन पर हमेशा चुप्पी बनाए रखती हैं। लेकिन कुछ दिन पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मलाइका ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मुझे अर्जुन हर तरह से पसंद है, 'दिस वे एंड दैट वे'। 
 
प्रियंका ने भी मलाइका-अर्जुन के अफेयर को कंफर्म किया है। दरअसल, करण ने प्रियंका से वरुण धवन के अफेयर पर सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मैं सिर्फ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के बारे में जानती हूं। मलाइका और अर्जुन अक्सर डेट पर नजर आ जाते हैं और साथ ही कई बार अर्जुन मलाइका के प्रति प्रोटेक्टिव भी दिखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय दत्त का इमोशनल पोस्ट, बोले- हर दिन आपकी याद आती है

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में रिलीज हुआ थिएटर: द मिथ ऑफ रियलिटी का ट्रेलर

नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद गए थे सुनील दत्त, फिर शुरू हुई मोहब्बत

मोनाली ठाकुर ने की अमेरिका टूर की घोषणा, इन शहरों में करेंगी लाइव शो

इंडियन सिनेमा में Jr NTR के 25 साल पूरे, मैन ऑफ द मासेस ने सिल्वर जुबली में की एंट्री

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख