Hanuman Chalisa

इस 'लैला-मजनूं' में आज के दौर का प्यार

Webdunia
लव स्टोरी के बादशाह माने जाने वाले फिल्म मेकर इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला-मजनूं' की चर्चा लंबे समय से थी। फिल्म में इम्तियाज के साथ एकता कपूर भी प्रोड्युसर हैं। ऐसे में जब दो शानदार फिल्म मेकर्स एक बेहतरीन लव स्टोरी बनाने के लिए साथ मिल जाएं, तो बात ही क्या है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है।
 
'लैला-मजनूं' की चर्चा लंबे समय से है। इम्तियाज और एकता दोनों अपने इस प्रोजेक्ट में लगातार बने हुए थे। फिल्म के टीजर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, क्योंकि यह लव स्टोरी बाकी सभी से काफी अलग है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर लांच मुंबई में हुआ। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। खास बात यह है कि मेकर्स ने इस बार फिल्म में बिलकुल नई कास्ट तय की है और ट्रेलर देखकर यह लग ही नहीं रहा कि कोई न्यूकमर इसमें एक्टिंग कर रहा है।
 
फिल्म में इम्तियाज और एकता ने अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी को चुना है। फिल्म के टीजर के वक्त दोनों को ही साफतौर पर नहीं दिखाया गया था और दर्शक इनके लुक के लिए काफी उत्सुक थे। अब ट्रेलर में उनका लुक और एक्टिंग दोनों ही देखी जा सकती है। 'लैला-मजनूं' नाम से ही एक बेहतरीन लवस्टोरी समझ आ रही है, साथ ही इसमें प्यार के लिए अलग ही जुनून और पागलपन दिखाया गया है।
 
फिल्म के ट्रेलर लांच पर इम्तियाज अली और एकता कपूर पूरी कास्ट और क्रू के साथ मौजूद थे। फिल्म के निर्देशक साजिद अली ने भी लीड एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का साथ दिया। 'लैला-मजनूं' इस जमाने के प्यार के हिसाब से बनाई हुई फिल्म होगी लेकिन इसके बावजूद यह बाकी सभी लव स्टोरीज से अलग होगी, यह कहना है खुद इम्तियाज अली का। 

ALSO READ: विराट के साथ अनुष्का को देख फैंस हुए नाराज, सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा
 
इम्तियाज ने आगे कहा कि यह एक कभी न खत्म होने वाले प्यार की कहानी है। हम पूरी कहानी को नए तरीके और नए चेहरों के साथ पेश करना चाहते थे। फिल्म बनाने का हमारा अनुभव शानदार रहा और हमें इंतजार है कि ये फिल्म अब दुनिया देखे। फिल्म से ये दोनों ही कलाकार डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग पहली फिल्म के हिसाब से काफी दमदार है। यह फिल्म 'लैला-मजनू' 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'सतलुज' के लिए दिलजीत दोसांझ ने ली सिर्फ 1 रुपये फीस, डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताई वजह

कैटरीना कैफ के नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी, आयशा श्रॉफ ने बदली थी पहचान

कैटरीना कैफ बर्थडे: विदेशी मॉडल से बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बनने तक का सफर

एक सोशल मीडिया मैसेज से शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की प्रेम कहानी, सामने आई पहली चैट

'हैवान' से सामने आया अक्षय कुमार और सैफ अली खान का फर्स्ट लुक, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख