ramcharitmanas

प्रियंका चोपड़ा का ड्रीम रोल जानकर रह जाएंगे दंग

Webdunia
अब हॉलीवुड की हो चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनास से सगाई की और फैंस को खुशखबरी दी। इसका खुलासा डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी किया, जब वे उनकी फिल्म 'भारत' से बाहर हुई थीं। इसके बाद भी उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलते-मिलते रह गए।
 
हालांकि प्रियंका बॉलीवुड से बाहर नहीं जा रहीं। वे यहां फिल्में करना चाहती हैं लेकिन उनका ड्रीम रोल कुछ अलग-सा है। हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया कि उनका ड्रीम रोल पुरुष के किरदार निभाने का है। उन्होंने यह खुलासा अपने शो 'क्वांटिको' को लेकर किया।
 
प्रियंका चोपड़ा का आखिरी हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिको' था जिसमें उन्होंने अलेक्स पारिश की भूमिका निभाई थी। यह किरदार पुरुषों के समान ही था। दरअसल पारिश अपनी शर्तों पर जीने वाली एक महिला का किरदार था। प्रियंका ने कहा कि अलेक्स पारिश अपनी शर्तों पर जीवन जीने वाली एक आधुनिक महिला है जिसमें कई गलतियां हैं। वो परफेक्ट नहीं है। वो अकेली है। उसे लोग पसंद नहीं है। वह सिर्फ उनका इस्तेमाल करना जानती थी। मैं बहुत खुश थी, क्योंकि मुझे उस भूमिका को निभाना था, जो पुरुष जैसी थी। मेरा सपना है कि मैं कभी पुरुष की भूमिका निभा सकूं। 

ALSO READ: रणबीर कपूर इस हीरो से डरे, नाम सुनते ही छोड़ दी फिल्म
 
हाल ही में 'क्वांटिको' का आखिरी एपिसोड रिलीज हुआ जिस पर प्रियंका ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि मैं अमेरिका में अपना बचपन बिता चुकी हूं। इंटरनेशनल लेवल पर देखा जाए तो भारतीयों को सिर्फ पढ़ाकू के तौर पर ही जाना जाता है। उनकी फिल्मों में भी भारतीयों को अक्सर पंजाबी या फिर बिजनेसमेन के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन हम इनसे आगे कब बढ़ेंगे? हम ऐसी बनी हुईं भूमिकाएं कब तक करेंगे? मैं ऐसा काम नहीं करूंगी। मैं किसी बॉक्स में नहीं रहना चाहती। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

आवारापन 2 की सफलता के बीच इमरान हाशमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू की चपेट में आए एक्टर

सलमान-अक्षय को पीछे छोड़ भारत के नंबर 2 हीरो बने रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन के बाद मिली जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख