dharma sangrah
✕

अनुष्का से छोटा रोल होने के बावजूद कैटरीना ने इस वजह से साइन की ज़ीरो

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ज़ीरो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। 
 
फिल्म में कैटरीना का किरदार बेहद गलैमरस है। वह बबीता कुमार नाम की बॉलीवुड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं चर्चा है कि ज़ीरो में कैटरीना का किरदार अनुष्का के मुकाबले छोटा है। कहा जा रहा है कि ज़ीरो में कैटरीना कैफ का रोल सिर्फ 25 मिनट का है।
 
कम स्क्रीन स्पेस के बावजूद कैटरीना ने क्यों ज़ीरो साइन की। इस बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम था फिल्म में उनके बबीता कुमारी वाले रोल को अनुष्का के मुकाबले कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है इसलिए वे शुरुआत में फिल्म साइन करने को लेकर सोच में थीं लेकिन बाद में उम्मीद के साथ उन्होंने ये रोल करने का फैसला लिया।
 
कैटरीना ने कहा कि, मुझे लगता है कि आपको फिल्म टोटेलिटी में देखनी चाहिए। सच कहूं तो आनंद सर और शाहरुख खान को पूरा भरोसा था कि ये किरदार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। फिल्म में कैटरीना के किरदार को बेहद शानदार और सरप्राइजिंग होने का दावा किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख