ऋषभ शेट्टी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, बोले- जय श्रीराम

मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (17:36 IST)
Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए कई लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। मनोरंजन जगत के भी कई सेलेब्स को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। 
 
अब 'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिल गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में ऋषभ पारंपरिक परिधान में निमंत्रण स्वीकार करते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)

इसके साथ उन्होंने लिखा, मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं, क्योंकि मेरा हृदय कृतज्ञता भर गया है। जय श्रीराम। हम बचपन से ही राम का नाम लेते हुए और बड़े-बुजुर्गों से उनकी कहानियां सुनते हुए बड़े हुए। आज श्रीराम ने मुझे अयोध्या से निमंत्रण भेजा है। उस जगह से, जहां वह पैदा हुए और फिर राजा बनकर राज किया। मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं।
 
बता दें कि ऋषभ शेट्टी के अलावा साउथ इंडस्ट्री से राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, चिरंजीवी, मोहनलाल, प्रभास, धनुष और रजनीकांत को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More