Hanuman Chalisa

'मणिकर्णिका' में हर रोल अदा कर रही हैं कंगना रनौत

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (09:19 IST)
कंगना रनौत बॉलीवुड में फीमेल परफेक्शनिस्ट बनने की तैयारी कर रही हैं। कंगना ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को अपना बना रखा है और अब वे दूसरे कामों में भी उतरकर लोगों को उनकी ओर आकर्षित कर रही हैं।


कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन भी कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की है। अब फिल्म के पैचवर्क का काम चल रहा है।

दरअसल, फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है। अब कृष 'मणिकर्णिका' से फ्री होकर अपने दूसरे प्रोजेक्ट में लग गए हैं। वे एनटीआर की बायोपिक बनाने में बिजी हो गए हैं। ऐसे में लक्ष्मीबाई की फिल्म का काम रुकने से रहा। इसलिए अब फिल्म की जिम्मेदारी खुद कंगना ने अपने हाथों में ले ली है। कंगना अब पैचवर्क के निर्देशन और कास्ट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

कंगना फिल्म में अपने ही सीन को निर्देशक के तौर पर देख उसे एडिट करवा रही हैं। हालांकि इसमें कृष उनका साथ फोन पर देते रहते हैं यानी सेट पर सभी सबल मेहनत में लगे हुए हैं। कंगना सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, फिल्म के लिए हर एक रोल अदा कर रही हैं। चाहे वह एक्टर का हो या निर्देशक का। अब फिल्म का इंतज़ार है जो बेशक बहुत ही शानदार होने वाली है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

निक्की तंबोली का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को किया 'क्लीन बोल्ड'

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' क्यों बन रही है दर्शकों की पहली पसंद? जानें 5 कारण

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

CJP प्रदर्शन में पूनम पांडे की एंट्री, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज- "इसे धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा न बनाएं"

नसीरुद्दीन शाह ने समानांतर सिनेमा से कमर्शियल फिल्मों तक हर किरदार में छोड़ी अमिट छाप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख