Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काजोल ने किया रियल एस्टेट में निवेश, खरीदी इतने करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी

Advertiesment
हमें फॉलो करें काजोल ने किया रियल एस्टेट में निवेश, खरीदी इतने करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 मार्च 2025 (16:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। काजोल भले ही फिल्मों में कम नजर आ‍ती हो, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। काजोल ने अब एक्टिंग के साथ-साथ रियल एस्टेट में भी कदम रख दिया है। काजोल ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट इलाके में एक आलीशान कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। 
 
खबरों के अनुसार काजोल ने 28.78 करोड़ रुपए में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम के मुताबिक एक्ट्रेस ने गोरेगांव वेस्ट के बांगुर नगर में लिंकिंग रोड पर भारत एराइज बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर एक शॉप खरीदी है। उन्होंने इस डील के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी किया है।
 
webdunia
संपत्ति की प्रति वर्ग फीट दर 65,940 रुपए है। काजोल की इस प्रॉपर्टी का कुल एरिया 4,365 वर्ग फीट है और इसमें पांच कार पार्किंग स्पेश भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी को भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है। 
 
इससे पहले काजोल ने भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से 16.50 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट भी खरीदा था। 2023 में उन्होंने 7.64 करोड़ रुपए में सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा, मुंबई में एक ऑफिस खरीदा था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार ओटीटी फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म 'मां' में नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कार्तिक आर्यन कर रहे श्रीलीला को डेट? एक्टर की मां ने दिया हिंट