क्या राजीव अदातिया के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं ईशान सहगल? एक्टर ने अपनी सेक्सुएलिटी पर तोड़ी चुप्पी

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (16:28 IST)
'बिग बॉस 15' के घर से बीते दिनों ईशान सहगल और मायशा अय्यर बेघर हो चुके हैं। दोनों ने अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो में ईशान सहगल की सेक्सुएलिटी पर भी सवाल उठे थे।
 
वहीं राजीव अदातिया के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने के बाद खबरें आने लगी थी। वह ईशान सहगल के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान ईशान सहगल ने अपनी सेक्सुएलिटी और राजीव अदातिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर बाद की है। 
 
आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईशान ने कहा, राजीव सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं, उनके साथ कोई रोमांटिक रिलेशन नहीं है। 
 
उन्होंने कहा, मैं एक अनफ़िल्टर्ड व्यक्ति हूं और शो में, मैं बिना सोचे-समझे या बिना किसी डर के बोलूंगा और स्टैंड लूंगा। मेरी सेक्शुअलिटी जो भी है, वह है। अगर मुझमें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक कमरे के अंदर जाने और एक आदमी से कहने की हिम्मत है, यह नेशनल टेलीविजन है, कहो कि तुम्हें क्या कहना है' तो यह स्पष्ट है कि ऐसा कुछ नहीं है।
 
ईशान सहगल मायशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया कि मेरी बहन ने मायशा से बात की है और वह उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार भी कर रही है। इसके अवाला मैंने अपनी मां से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है और वह असल में उसे पसंद करती हैं।
 
बता दें कि बिग बॉस 15 बाहर आने के बाद अब यह मायशा और ईशान साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों अपनी डिनर डेट पर गए थे। बताया जा रहा है ‍कि दोनों अपने रोमांटिक वेकेशन के लिए गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More