वेब सीरीज 'इल्लीगल सीजन 2' में नजर आएंगी नेहा शर्मा, टीजर रिलीज

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (15:35 IST)
रोमांचक कानूनी ड्रामा, पावर-पैक्ड अभिनय और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में इल्लीगल के पहले सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इल्लीगल सीजन-2 में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा, अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, पारूल गुलाटी, अचिंत कौर और तनुज विरवानी की अहम भूमिका है। 

 
इल्लीगल सीजन 2 जल्द ही वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीम होगा। जॉगरनॉट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित तथा अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित इल्लीगल सीजन 2 के टीजर लांच पर नेहा शर्मा ने कहा, मैंने हमेशा महसूस किया है कि मुझे रुपहले पर्दे पर निहारिका सिंह के किरदार को निभाते हुए बेहद गर्व का अनुभव होता है, क्यूंकि वो ऐसी महिला है जो अन्याय के खिलाफ खड़े होने से कभी नहीं डरती। मेरा किरदार गलत कामों के खिलाफ खड़े होने के अपने अथक प्रयास को जारी रखेगा।
 
पीयूष मिश्रा ने कहा, इल्लीगल-सीज़न की मनोरंजक कहानी को दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया था क्यूंकि यह अन्याय के खिलाफ लड़ने का एक मजबूत संदेश देता है। इस सीज़न की वापसी से हम उत्साहित हैं क्योंकि मेरे और नेहा के चरित्र के बीच कानून, सत्ता और न्याय का खेल इस बार नए पैमाने पर नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।
 
वेब सीरीज के पहले सीजन को काफी पंसद किया गया था। वेब सीरीज में जनार्दन जेटली के किरदार में पीयूष मिश्रा और निहारिका सिंह के किरदार में नेहा शर्मा में हैं। दोनों वकील का रोल कर रहे हैं। दूसरे सीजन का डायरेक्शन अश्विनी चौधरी ने किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More