मशहूर अभिने‍त्री सीमा देव का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (12:24 IST)
seema deo passed away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर अभिने‍त्री सीमा देव का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 80 वर्ष की उम्र में 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। खबरों के अनुसार सीमा देव लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी।
 
सीमा देव अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव और निर्देशक अभिनय देव की मां थीं। वह अपने बेटे अभिनय के साथ बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
सीमा देव ने कई मराठी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया था। अपने करियर में उन्होंने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था। सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। 
 
सीमा देव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मियां बीवी रजा' से की थी। इसके बाद वह भाभी की चूड़ियां, दस लाख, कोशिश, कोरा कागज, संसार, सुनहरा संसार और सरस्वतीचंद्र जैसी फिल्मों में नजर आईं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Coachella में Hanumankind की दीवानी हुई दुनिया, मोदी ने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स के बारे में बताने के लिए कहा धन्यवाद

IPL Robot डॉग का नाम रखा चंपक, फैंस ने जेठालाल के बापूजी को लेकर बनाए मजेदार Memes

कार्तिक आर्यन 'NAAGZILLA' में बनेंगे इच्छाधारी नाग, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड 2026 पर होगी रिलीज

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकेंड पर अच्छे प्रदर्शन के बाद मंडे चाल पड़ी धीमी

मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से क्यों नहीं खाया रात का खाना?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More