Hanuman Chalisa
✕

एस्केप लाइव के फेम और फार्च्यून के खेल में, किसकी होगी जीत, किसको मिलेगी मात? आज उठेगा पर्दा

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (16:56 IST)
पिछले हफ्ते रिलीज़ हुए अपने लेटेस्ट शो 'एस्केप लाइव' को लेकर उत्साह की लहरें पैदा करने के बाद, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने दर्शकों और प्रशंसकों को समापन के साथ 27 मई, 2022 को लॉन्च करने के लिए दो फिनाले एपिसोड का अनावरण किया।

 
इस सीरीज के फिनाले एपिसोड में प्रतियोगियों के भाग्य को परिभाषित करेंगे - फेटिश गर्ल, मीनाकुमारी, डांस रानी, ​​डार्की और आमचा स्पाइडर। आखिर में प्रतिष्ठित कैश प्राइज और एस्केप लाइव की नंबर वन पोजीशन कौन जीतता है? इन सवालों के जवान एस्केप लाइव के फिनाले एपिसोड्स में मिलेंगे।
 
निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने कहा, एस्केप लाइव ने दर्शकों को अपनी दिलकश कहानी से आकर्षित किया है, और जब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसके आखिरी दो एपिसोड के आने के बाद तो मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। शो के यूनिवर्स की तरह, दर्शक लास्ट में अनएक्सपेक्टेड होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
जावेद जाफरी ने कहा, पिछले 30 दिनों से दर्शक शो में एस्केप लाइव गेम एप पर अपने पसंदीदा सितारों के लिए वोट कर रहे हैं, लेकिन अब भारत के लिए अपने सबसे बड़े स्टार की घोषणा करने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। हर हीरा एक सितारे को जीत की रेखा के करीब ले जा रहा है। आखिरकार आपके लिए यह तय करने का समय आ गया है कि कौन नंबर एक की पोजीशन जीतेगा और कैश प्राइज लेकर चला जाएगा? 
 
अभिनेता सिद्धार्थ ने कहा, जैसा कि एस्केप लाइव अपने पिछले दो एपिसोड को रिलीज करने के लिए तैयार है, मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि जब दर्शकों को पता चलता है कि टॉप पोजीशन कौन हासिल करेगा तो दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है। मुझे इस शो से बहुत कुछ सीखने का तोहफा मिला है, और मैं सिद्धार्थ कुमार तिवारी जैसे शानदार निर्देशक को इस सीरीज का हिस्सा बनाने के लिए आभारी हूं और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म इस तरह के कमाल के कंटेंट के लिए एक मंच प्रदान करता हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख