ड्रग्स केस : भारती सिंह के बाद हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया जाएगा पेश

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (11:09 IST)
ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार शिकंजा कसती जा रही है। बीते दिन एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार किया है। भारती सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने भारती सिंह के घर और प्रोडक्शन ऑफिस पर छापेमारी की थी और वहां 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था।

 
हर्ष और भारती ने स्वीकार किया है कि वह गांजा लेते हैं। भारती सिंह को रविवार 22 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल करवाया जाएगा। भारती की रात NCB की वूमन सेल में गुजरी। 
 
खबरों के अनुसार एनसीबी ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने के बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।
 
खबरों के अनुसार एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक हजार ग्राम तक गांजे को कम क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
 
भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। इसमें वो कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना भारतवर्ष एंथम रिलीज

ध्रुव विक्रम की स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन कालामादन इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिन शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, मसाबा के जन्म के बाद भी था शादीशुदा विवियन रिचर्ड् संग अफेयर

WAVES 2025: आमिर खान ने बताया फिल्म शुरू करने से पहले तीन-चार महीने तक सिर्फ स्क्रिप्ट पर करते हैं काम

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More