Hanuman Chalisa

दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई एहसान खान का निधन, कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (11:36 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के घर एक बार फिर शोक का माहौल है। उनके दूसरे छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। एहसान खान का कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

 
एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे। उन्होंने बुधवार रात करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। लीलावती अस्पताल ने देर रात एक बयान जारी करते हुए एहसान खान के इंतकाल के बारे में बताया। 

ALSO READ: प्रभास से भिड़ेंगे सैफ अली खान, 'आदिपुरुष' में निभाएंगे रावण का किरदार
एहसान खान से पहले 21 अगस्त को दिलीप कुमार एक और छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कोविड-19 भी संक्रमित थे। असलम खान भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। असलम खान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी। उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।
 
आपको बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख