Bigg Boss 15 Finale : सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं शहनाज गिल, सलमान खान के भी निकले आंसू

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (17:26 IST)
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले अब बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। सीजन 15 का विनर कौन होगा यह जानने के लिए फैंस बेकरार है। बिग बॉस 15 के फिनाले में कई सेलेब्स भी नजर आने वाले हैं।

 
बिग बॉस 15 का फिनाले 2 दिन तक चलने वाला है। फिनाले एपिसोड़ दर्शक कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा फिनाले एपिसोड को वूट एप पर शाम 7:30 बजे लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में शहनाज गिल को भी देखा जाएगा जो बिग बॉस 13 विनर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी। 
 
हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान और शहनाज गिल काफी भावुक नजर आ रहे हैं। प्रोमों में पहले शहनाज गिल अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देते हुए एक डांस परफॉर्म करती दिख रही हैं। ये गाना वही है जो शहनाज ने कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ को समर्पित करके बनाया था। इस गाने के बोल हैं- 'मेरे दिल को पता है।' 
 
इसके बाद शहनाज गिल स्टेज पर सलमान खान के पास पहुंचती हैं। वह जैसे ही सलमान को देखती हैं काफी भावुक हो जाती हैं। शहनाज की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। वह सलमान खान से कहती हैं कि आपको देखकर थोड़ा इमोशनल हो गई हूं। इसके बाद शहनाज सलमान खान के गले लगकर रोने लगती हैं। सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। इसे देखकर इतना साफ है कि सिद्धार्थ शुक्ला इन दोनों के लिए कितने खास थे।
 
बता दें कि बिग बॉस 13 में ही शहनाज गिल की मुलाकात पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। शो में दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ शुक्ला का बीते साल सिंतबर में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

यह भी पढ़िए: 
 
उल्लू एप पर जघन्य उपाय में पति की सेक्सी गर्लफ्रेंड की तरह बनने के चक्कर में पत्नी बनी हैवान 
 
साल 2021 की ये रहीं टॉप 10 फिल्में, सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर 
 
राजकुमार राव ने पत्नी की ऐसी तस्वीर की शेयर की आए भद्दे कमेंट्स 
 
श्वेता तिवारी के ब्रा वाले बयान पर हिंदू संगठन ने दी धमकी 
 
सनी लियोनी के सेक्सी वीडियो देखता था ओसामा बिन लादेन  
 
 

सम्बंधित जानकारी

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More