अथिया शेट्टी ने अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा श्रॉफ के साथ शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (15:45 IST)
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ बचपन के दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में अथिया शेट्टी ने अपने स्कूल के दिनों की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ कृष्णा श्रॉफ दिखाई दे रही हैं।

 
इस तस्वीर को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अथिया ने यह तस्वीर एक फैन की मांग पर शेयर की थी जिन्होंने अथिया से उनके स्कूल के दिनों की कोई तस्वीर दिखाने को कहा था। इस तस्वीर में अथिया रोती हुई सूरत में दिख रही हैं जबकि कृष्णा श्रॉफ उन्हें परेशान करती दिखाई दे रही हैं। 

बता दें कि अथिया शेट्टी पिछले काफी दिनों से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि आथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल स्वीकार नहीं किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया ने फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अथिया की फिल्म 'मुबारकां' रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर थे। अथिया की पिछली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More